रूपंदेही जिले में संगठन को मजबूत करने में जुटी नवीन राप्रपा

राप्रपा अब हुई नवीन राप्रपा- स्वाती थापा केंद्रीय सदस्य नवीन राप्रपा
मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा /नेपाल: नेपाल की नवीन राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी ने आज भारतीय सीमा से सटे तराई के रूपंदेही जिले के भैरहवा नगर पालिका वार्ड नंबर दो मेउड़िहवा में संगठन को मजबूत करने के लिए एक बैठक की। पहली चरण की बैठक में नवीन राप्रपा के 21 पदाधिकारी चुने गए। संगठन में युवाओं को अधिक महत्व दिया गया है।
इस बैठक में काठमांडू से आई संगठन की केंद्रीय सदस्य ने आज कहा कि वह नवीन राप्रपा को मजबूत बनाने वाले अभियान के तहत यहां आई हुई हैं। इसकी शुरुआत आज यहां से की गई है। पार्टी को अभी बहुत आगे ले जाना है। जिसके लिए कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। नवीन राप्रपा के बारे में वार्ड नंबर दो मेउड़िहवा के अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया है की संगठन को मजबूत करने के लिए आज प्रथम चरण में यहां बैठक कर संगठन के लिए 21 पदाधिकारियों और सदस्यों का चुनाव किया गया है। जिसमें युवाओं को ज्यादे तरजीह दी गई है।
पदाधिकारियों में अध्यक्ष रामकेश यादव, उपाध्यक्ष श्याम कोहांर, सचिव लाल काजी थाली,सह सचिव सुग्रीम यादव, कोषाध्यक्ष रजमती कोहांर, सदस्यों में राम कृपाल बनिया,राम बचन गुप्ता, दीपेश प्रताप शाही, छेदीलाल श्रीवास्तव,राज कुमार यादव, कंचन थापा, बिंदु हरिजन, उदयराज यादव, दशरथ कोहांर, अनूप थापा, शिवचरन गुरूंग,तारा बढ़ी,संत कुमार यादव, सरिता कोहांर,शिव कुमारी कोहांर,मांती कोहांर,सोनू कोहांर,अनरजीत गुप्ता चुने गए।
बता दें कि नेपाल की राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी को राजाबादी पार्टी के रूप में जाना जाता है। इतना ही नहीं नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए राप्रपा समय-समय पर जोरदार तरीके से आवाज भी उठाती रही है। हिंदू राष्ट्र के लिए राप्रपा कई बार देश व्यापक आंदोलन भी कर चुकी है। ऐसे में अपने पार्टी के जनाधार को मजबूत करने के लिए प्रथम चरण में रूपंदेही जिले को चुना गया है। जहां पार्टी के कार्यकर्ता जीतोड़ मेहनत करने में जुटे हुए हैं। आज रूपंदेही जिले के भैरहवा नगर पालिका के वार्ड नंबर दो मेउड़िहवा में संगठन को मजबूत करने के लिए नवीन राप्रपा की बैठक हुई जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य स्वाती थापा ने की।इस अवसर पर अध्यक्ष रामकेश यादव, विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मेयर सागर प्रताप राणा,अजय कुमार गुप्ता, छेदीलाल श्रीवास्तव, शंकर खत्री, युवराज तिमिलिस्ना, कृष्ण आर्याल समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।