उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नेपाल-भारत मैत्री संघ की हुई मासिक बैठक, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

ट्रक दुर्घटना में घायल अंजली जायसवाल की मदद के लिए सदस्यों ने 8 हजार रूपए इकठ्ठा कर अध्यक्ष को सौंपा

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के बेलहिया कस्बे में आज नेपाल-भारत मैत्री संघ कि मासिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बेलहिया उप शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू ने की। बैठक का संचालन जीवलाल भट्टराई ने किया। बैठक में प्रमुख अतिथि के रूप में नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही के जिलाध्यक्ष श्री चन्द गुप्त भी मोजूद। आज की बैठक का मुख्य मुद्दा ट्रक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बेलहिया निवासी अंजली जायसवाल के ईर्द-गिर्द छाया रहा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष श्री चन्द गुप्त ने कहा कि नेपाल-भारत मैत्री संघ में जो भी पदाधिकारी है उन्हें इस विपदा की घड़ी में अंजली जायसवाल की आर्थिक सहायता करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अंजली जायसवाल के माता-पिता इस समय दुनिया में नहीं है ऐसे हम सब को आज आगे आकर उसकी मदद करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नेपाल-भारत मैत्री संघ हर महीने दो गरीब व्यक्तिओं का आंख का इलाज कराएगा। संस्था ने दूतावास से एंबुलेंस की मांग की है जिसके जल्द मिलने की संभावना है।बैठक के दौरान ही कई सदस्यों ने 8 हजार रूपए एकत्रित कर अध्यक्ष पशुपति कांदू को सौंप दिया। बैठक में जीवलाल भट्टराई, दिलीप हरिजन, पशुपति कांदू, राजेश जायसवाल,गंगा पराजुली, अमीर खान, पशुपति वर्मा, नागार्जुन और मनोज कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।‌

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}