अंतरराष्ट्रीयनेपाल

भैरहवा में सामाजिक संस्था सक्षम सहारा का प्रयास सफल, महिला समूह के सहयोग से बना भवन कार्यालय

सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करना ही संस्था का उद्देश्य – शांता कंडेल अध्यक्ष सक्षम सहारा समूह भैरहवा

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल: भारतीय सीमा से सटे रूपंदेही जिले के भैरहवा में सक्षम सहारा नामक सामाजिक संस्था के स्वयं सेवी महिला समूह ने अपने निजी सहयोग से अपना कार्यालय भवन बना लिया है।


इस संबंध में सक्षम सहारा समूह की अध्यक्ष श्रीमती शाता कंडेल ने बताया कि इस संस्था का गठन 6 साल पहले बिक्रमी संबंत 2074 में एक किराये के घर में किया गया था। तब संस्था अपने शैशव अवस्था में था। धीरे-धीरे इस संस्था से महिलाएं जु़ड़ने लगीं और 6 साल बाद आज बिक्रमी संबंत 2080 में महिला समूह में कुल 130 महिलाओं ने सदस्यता ग्रहण की है।

उन्होंने बताया कि संस्था का का मूल उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों से लोगों को निजात दिलाना है। उन्होंने बताया गया यह संस्था समाज में लोगों को छूआछूत और जात-पात निजात दिलाने, असहाय और गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, महिलाओं को घरेलू हिंसा से बचाना, घर में अकेले रह रहे वृद्धजनों को कोई तकलीफ न हो उनके लिए काम करना तथा समाज में हो रही अन्य कुरीतियों को समाप्त करना ही सक्षम संस्था का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि इस काम में सरकारी तथा गैर सरकारी लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

सक्षम सहारा बहुउद्देशीय महिला समूह के पदाधिकारी एवं सदस्यों में शांता कंडेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संचिता आर्याल, उपाध्यक्ष निक राना, सचिव लाडीना देवकोटा, कोषाध्यक्ष खिम कुमारी थापा, सहसचिव रवीना भंडारी, कल्पना ज्ञवाली,मीना सिंह क्षेत्री, दुर्गा केसी,शाता भंडारी,रंभाकली पुन आदि समूह की महिलाए उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}