उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नेपाल के मर्चवार क्षेत्र के सम्मरी माई गांव पालिका के विकास को लेकर हुई बैठक

मनोज कुमार त्रिपाठी

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के अंतर्गत मर्चवार क्षेत्र के सम्मरी माई गांव पालिका में विकास को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक के संबंध में सम्मरी माई गांव पालिका की उपाध्यक्ष कुमारी प्रियंका शाही सिंह ने बताया कि पालिका के चहुंमुखी विकास के लिए यह बैठक आहूत की गई है।


कुमारी प्रियंका शाही सिंह ने बताया कि कृषि,शिक्षा और स्वास्थ, पशु तथा भौतिक पूर्वाधार के तहत विकाश का कार्य हो रहा है। वहीं सम्मरी माई गांव पालिका के अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गांव पालिका में सरकार की तरफ विकास के 35 करोड़ रुपए का बजट हर साल आता है और स्थानीय स्तर पर पालिका की आमदनी 29 लाख रुपए प्रति वर्ष है। आमदनी कैसे बढ़े इस मुद्दे पर बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि इस बजट को सड़क,स्वास्थ,शिक्षा सिंचाई, साफ-सफाई,कृषि से संबंधित कार्यों में लगाया जाएगा ताकि पालिका का चहुंमुखी विकास हो सके। इस अवसर पर पालिका के सभी कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}