उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नेपाल: रूपंदेही जिले के एसपी और सशस्त्र एसपी का हुआ तबादला

भरत बहादुर वीका की जगह रंजीत सिंह राठौर होंगे रूपंदेही जिले के नए एसपी

मनोज कुमार त्रिपाठी

भारतीय सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले के एसपी भरत बहादुर वीका और सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी दीपक थापा का तबादला हो गया है। एसपी भरत बहादुर वीका की जगह पर रंजीत सिंह राठौर को जिले का नया एसपी बनाया गया है। भरत बहादुर वीका का तबादला नरायनघाट भरतपुर ट्रेनिंग सेंटर और दीपक थापा को काठमांडू सुरक्षा सेवा में भेजा गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के युवा नेता प्रज्जवल बोहरा ने एसपी भरत बहादुर वीका को गुलदस्ता और मिठाई भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर बोहरा के साथ शंकर खत्री,सद्दाम खान, राजेंद्र,दीपू शाही,दीपू प्रताप राणा, नेपाल-भारत मैत्री संघ के सह सचिव मनोज कुमार त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}