नौतनवां तहसील में विकास भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आज चैयरमेन ने किया शुभारंभ

उमेश चन्द्र त्रिपाठी
नौतनवां महराजगंज: आज नौतनवां तहसील परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, महिलाओं को उपहार व आशीर्वाद देकर गोदभराई की रश्म एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार किया। इसके साथ ही साथ उपस्थित लोगों ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का शपथ लिया।


इस अवसर पर मुख्य रूप से सभासद धर्मात्मा जायसवाल,
अनिल मद्धेशिया,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,अमित यादव, अनिल
जायसवाल,संजय मौर्या, सुनील जायसवाल, संजय पाठक, अशोक रौनियार, एवं भाजपा ने विजेंद्र श्रीवास्तव,राहुल गौड़,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल समेत बड़ी संख्या में नगर की सम्मानित जनता उपस्थित रही।