उत्तर प्रदेशमहराजगंज

टमाटर की जगह प्याज की तस्करी

कस्टम विभाग ने यूएई भेजा जाने वाला 82 मीट्रिक टन प्याज किया बरामद

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नागपुर/महराजगंज: नागपुर कस्टम विभाग के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब उन्हें पता लगा कि टमाटर के नाम पर प्याज को विदेश भेजा जा रहा है। ऐसा पहली बार देखने को मिला कि टमाटर के नाम पर प्याज को विदेश निर्यात किया जा रहा हो। इसका खुलासा तब हुआ जब अधिकारियों ने महाराष्ट्र के नासिक और मुंबई में छापेमारी कर मामले को उजागर किया।

दरअसल, केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर 31 मार्च तक प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में व्यापारी सरकार की आंखों में धूल झोंककर प्याज की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने प्याज की कालाबाजारी करने का एक नया तरीका अपना रखा है।

जानकारी के अनुसार, लगभग 82.93 टन माल गलत तरीके से निर्यात किया जा रहा था। कस्टम के अधिकारियों को इंटेलिजेंस से जानकारी मिली थी कि कुछ बड़े पैमाने पर लोग गलत तरीके से नासिक और मुंबई से प्याज का निर्यात कर रहे हैं।

सूचना मिलने पर नागपुर की टीम नासिक पहुंची

बता दें कि व्यापारियों ने टमाटर के बॉक्स में प्याज को पैक किया था। इसे यूएई भेजा जा रहा था। कंटेनर मुंबई में रखा हुआ था। चार कंटेनर की विस्तार से जांच की गई। जांच में पाया गया कि कंटेनर में पहले चार-पांच फीट जगह पर टमाटर रखा गया था। इसके बाद प्याज के बॉक्स रखे गए थे। सभी बॉक्स 20 किलो के साइज के थे। कस्टम अधिकारियों ने सामान बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}