उत्तर प्रदेशमहराजगंज

1991 में पहली बार सांसद बने पंकज चौधरी ने जीत की हैट्रिक भी लगाई, मंत्री बने, 7वीं बार पुनः प्रत्याशी घोषित

सार
महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी को पार्षद से लेकर संसद सदस्य तक का अनुभव रहा है। पंकज चौधरी 1991, 1996,1998, 2004, 2014 में महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं। 2019 में वे छठवीं बार सांसद चुने गए। भाजपा ने 2024 में उन्हें फिर प्रत्याशी बनाया है।

उमेश चन्द्र त्रिपाठी/ अशोक कुमार पांडे

महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : महराजगंज में भाजपा से लोकसभा उम्मीदवार को लेकर सियासी चर्चाओं को शनिवार को विराम लग गया। पार्टी हाई कमान की ओर से जारी प्रत्याशियों की सूची में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का नाम शामिल रहा। पंकज चौधरी का नाम सामने आने के बाद समर्थकों ने भी कहा, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री की मेहनत व निष्ठा को देखा है, इस वजह से फिर से उन्हीं को मैदान में उतारा है।

पंकज चौधरी को पार्षद से लेकर संसद सदस्य तक का अनुभव रहा है। पंकज चौधरी 1991, 1996, 1998, 2004, 2014 में सांसद रह चुके हैं। 2019 में वे छठवीं बार सांसद चुने गए। गोरखपुर में जन्में पंकज चौधरी का राजनीतिक सफर गोरखपुर नगर निगम से शुरू हुआ था। वह पहली बार 1989-91 में नगर निगम गोरखपुर में पार्षद चुने गए थे। इसके बाद 1990-91 तक वे गोरखपुर नगर निगम में ही उप-महापौर भी रहे।

उसी साल उन्हें यानी 1991 में प्रदेश भाजपा में कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया और लोकसभा के चुनाव में उन्हें टिकट भी मिल गया और वे जीत भी गए। सांसद रहते वे संसद की कई समितियों में रहे। इसके बाद वह 1996 में दोबारा चुनाव जीत गए। इस बार भी उन्हें कई संसदीय समितियों में रहने का मौका मिला। 1998 में मध्यावधि चुनाव हुए और पंकज चौधरी फिर जीत गए।

2004 में वह चौथी बार सांसद बने लेकिन लोकसभा चुनावों में लगातार जीत का उनका क्रम 2009 में टूट गया। उन्हें कांग्रेस के हर्षवर्द्धन ने 2009 में हारा दिया। इस चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे। 2014 में फिर चुनाव हुए और पार्टी ने पंकज चौधरी का हाथ नहीं छोड़ा। चौधरी इस बार पांचवीं बार सांसद बने। 2019 में वे फिर से सांसद बने। अब मोदी कैबिनेट के पहले विस्तार में उन्हें केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का पद मिला।

अब तक इन पदों पर काम कर चुके हैं सांसद पंकज चौधरी

1989 – 91 सदस्य, नगर निगम, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

1990 – 91 उप महापौर, नगर निगम, गोरखपुर

1990 के बाद सदस्य, कार्य समिति, भारतीय जनता पार्टी

1991 – 10 वीं लोकसभा के लिए चुने गए (पहला कार्यकाल)

1991 – 96 सदस्य पटल पर रखे गए कागजात संबंधी समिति और सदस्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन संबंधी समिति

1996 – 11वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (दूसरा कार्यकाल)

1998 – 12 वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (तीसरा कार्यकाल)

2004 – 14 वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (चौथा कार्यकाल)

2014 – 16 वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (पांचवां कार्याकाल)

2019 – 17 वीं लोकसभा के लिए फिर से निर्वाचित (छठा कार्यकाल)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}