बहराइच में होली मिलन समारोह में बोले नेपाल के लोग,रोटी-बेटी का संबंध सबसे प्रगाढ़

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो
रूपईडीहा बहराइच!भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मिहींपुरवा विकास खण्ड के ग्राम लौकाही में सीमावर्ती जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में भारत-नेपाल मैत्री होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम आयोजन समिति की सदस्य बालिकाओं ने नेपाल से आए अतिथियों का तिलक चंदन कर तथा रामनामी पटका पहनाकर स्वागत और अभिनन्दन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत नेपाल से आये समाजसेवी राजेन्द्र यादव व सुभाष पोखरेल तथा भारतीय समाजसेवी कृष्णा नन्द शुक्ल, अमरनाथ, बाबूलाल शर्मा, योगेन्द्र मौर्य उर्फ पिन्टू मौर्य, हुकुम चन्द वर्मा आदि ने सामूहिक रूप से नेपाल के राष्ट्र पुरुष श्री पांच बड़ा महाराजधिराज पशुपतिनाथ शाह व भारतीय इतिहास के वीर योद्धा महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
होली मिलन महोत्सव कार्यक्रम में दोनों देशों के क्षेत्रीय कलाकारों ने थारू नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति किया। कार्यक्रम के दौरान लोक गायिका मांडवी तिवारी ने स्वागत गीत, लोकगीत, होली गीत, सहित कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर भारत-नेपाल के संयोजक मण्डल के सदस्यों ने कार्यक्रम में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों व आयोजन की व्यवस्था में सहयोगी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान दोनों देशों के लोगों के बीच अबीर गुलाल व फूलों की मनमोहक होली खेली गई। इस दौरान नेपाल से आए समाजसेवी राजेंद्र यादव व सुभाष पोखरेल ने भारत व नेपाल के संबंधों वी साझा संस्कृति पर अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय समाजसेवी कृष्णानंद शुक्ला ने कहा कि नेपाल से भारत का रोटी-बेटी का संबंध है जो आदिकाल से चला रहा है। हम सबके आराध्य भगवान राम की ससुराल नेपाल के जनकपुर में थी जो रिश्ता आज भी कायम है।
कार्यक्रम आयोजन में मनीराम थारू, वीर बहादुर थारू, जीत बहादुर, पवन सोनकर, अनिल गुप्ता, संतोष विश्वकर्मा, नवीन सिंह, रोहित गुप्ता, सुरज गुप्ता आदि स्थानीय कार्यकर्ताओं व लौकाही व्यापार मंडल के ज्वाला यादव आदि व्यापारियों का सराहनीय योगदान रहा।
इस अवसर पर समाजसेवी सोमवर्धन पाण्डेय, पूर्व प्रमुख श्रवण मद्धेशिया, दिलीप वर्मा, योगेन्द्र मौर्य उर्फ पिन्टू, हुकुमचंद वर्मा, अभिषेक राणा, सुरेश वर्मा, तीरथ राम, संदीप सिंह, अनिल कुशवाहा, गिरिजा पति त्रिपाठी, संदीप कार्ण, दीपक श्रीवास्तव, शिव कुमार शुक्ला, अमन गुप्ता, लव शुक्ला, विजय मौर्या, राम सिंह वर्मा, आशीष गुप्ता, अमित वर्मा, हेमंत वर्मा, नीरज मिश्रा, सतीश पोरवाल, मोतीलाल निषाद, रामकिशोर वर्मा, आलोक शुक्ला, राजकुमार यादव सहित काफी संख्या गमन नागरिक व दोनों देशों के महिला पुरुष उपस्थित रहे।