उत्तर प्रदेशबलरामपुरमहराजगंज

बलरामपुर की बेटी ने जीता मिसेज उत्तर प्रदेश का खिताब

उमेश चन्द्र त्रिपाठी ब्यूरो

बलरामपुर/महराजगंज(हर्षोदय टाइम्स) : मंजिल उन्ही को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नही होता हौसलों से उड़ान होती है। इन्ही पंक्तियों को चरितार्थ करते हुए बलरामपुर जिले की बेटी ने अपने सपने को पूरा किया है।

रागिनी सोनी ने मिसेज उत्तर प्रदेश बनने का गौरव हासिल किया है। पेशे से अध्यापिका रागिनी सोनी तुलसीपुर तहसील के के ग्राम मनकौरा की रहने वाली है। इनके पिता जयगोपाल वरिष्ठ सपा नेता है।

रागिनी बताती हैं कि बचपन से ही उनका सपना मिस इंडिया बनने का था। लेकिन सही मार्गदर्शन न होने के कारण वह इस दिशा में आगे न बढ़ पा रही थी। वह बतातीं हैं कि शादी के बाद उन्हें ऐसा लगा था कि उनका यह सपना केवल सपना ही रह जायेगा।

रागिनी ने मिडिया को बताया की शादी के बाद मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली की मिस इंडिया की तर्ज पर मिसेज उत्तर प्रदेश बना जा सकता है। उन्होंने क्रिएटिव आई फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ आकांक्षा गोगाना द्वारा आयोजित मिसेज उत्तर प्रदेश क्वींस ऑफ एक्सीलेंस 2024 सीजन दो में प्रतिभाग किया और सफलता हासिल की।

रागनी ने कहा “इस सफलता के बाद वह रुकने वाली नहीं है वह अब मिसेज इंडिया और मिसेज वर्ल्ड कांटेस्ट में हिस्सा लेंगी। जिसके लिए वह काफी मेहनत और तैयारी करेंगी।

उन्होंने कहा कि मैं महिलाओं को सिर्फ यह संदेश देना चाहूंगी की जीवन में कभी अपने सपनो को मरने नही देना चाहिए। हमे जीवन में कभी रुकना थकना नही है। बस हौसला रखें, कामयाबी जरूर मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}