नेपालमहराजगंज

काठमांडू एअरपोर्ट पर 850 ग्राम सोने के साथ भारतीय महिला गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी ब्यूरो

काठमांडू /महराजगंज (हर्षोदय टाइम्स) : नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एअरपोर्ट पर 850 ग्राम सोने के साथ एक भारतीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। इंडिगो विमान में लावारिस एक किलो सोने की बरामदगी के अगले ही दिन आज शुक्रवार को एक भारतीय महिला 850 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार हुई है।

काठमांडू स्थित त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सुरक्षा प्रमुख एसएसपी कृष्ण हरि शर्मा ने मीडिया को बताया कि आगमन टर्मिनल पर पुलिस द्वारा भारतीय महिला शाहीना प्रवीण को पकड़ा गया है।

उन्होंने बताया कि उसके पास प्लास्टिक के थैले में 850 ग्राम सोना पाउडर के रूप में छिपा कर रखा गया था। अब यह पता लगाया जा रहा है कि कल इंडिगो विमान से बरामद लावारिस एक किलो सोना से इस महिला का कोई संबंध है कि नहीं।

बता दें कि दिल्ली से गुरुवार को आए इंडिगो विमान की एक सीट की पॉकेट में एक किलो से अधिक सोना लावारिस हालत में बरामद किया गया था। अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इंडिगो विमान में बरामद लावारिस सोने का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}