उत्तर प्रदेशमहराजगंज

हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम स्थान पाने वाले शिक्षार्थी सम्मानित

महराजगंज। नगर पंचायत परतावल बाजार के कप्तानगंज रोड पर स्थित प्रेम नारायण कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज बोर्ड परीक्षा 2024 में हाई स्कूल इंग्लिश मीडियम की छात्रा वाजिया खातून ने 600 में 544 अंक (90.66%) प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया , उसके इस कामयाबी पर विद्यालय के प्रबंधक सन्तोष कृष्ण त्रिपाठी  द्वारा 5100/- का चेक देकर सम्मानित किया गया।

वही इसके  साथ इंटरमीडिएट की परीक्षा में शालिनी सिंह ने 500 में 402 अंक (80.40%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1100/- का चेक देकर सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कृष्ण त्रिपाठी ,सुजीत विक्टर सहित समस्त स्टाफ़ उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}