उत्तर प्रदेशगोरखपुर

अंतिम संस्कार के बाद जांच में जिंदा मिली महिला

  • पति और परिजनों ने शिनाख्त के बाद कर दिया था अंतिम संस्कार
  • सर्विलांस की मदद से पुलिस ने फूलमति को झांसी से बरामद किया

हर्षोदय टाइम्स/हरीश उपाध्याय

गोरखपुर। उरुवा थाना क्षेत्र के चचाइराम सिवान से बरामद महिला का शव बांसगांव की फूलमति का नहीं था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने फूलमति को झांसी से जिंदा बरामद कर लिया है। चार दिन पहले पत्नी के रूप में शव की शिनाख्त करने वाला बांसगांव के उस्का बाजार का निवासी रामसुमेर भी शनिवार को अपनी बात से पलट गया। उसने कहा कि हड़बड़ी में शव देख उसे पत्नी का बता दिया था और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस घटनाक्रम से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिस महिला का शव बरामद हुआ, वह कौन थी और कहां की रहने वाली थी। एसपी दक्षिणी जितेन्द्र कुमार ने थाने पहुंचकर फूलमति और रामसुमेर से पूछताछ की।
बीते बुधवार की सुबह अर्धनग्न महिला की लाश मिली थी। उसके बगल से पौरुष शक्ति बढ़ाने की दवा, देशी शराब की शीशी, महिला का चप्पल, पकौड़ी तथा पानी की बोतल भी बरामद हुआ था। इस घटना के एक दिन पहले मंगलवार को बांसगांव थाना क्षेत्र के उस्का गांव निवासी रामसुमेर ने अपनी पत्नी फूलमती की गुमसुदगी दर्ज कराई थी। लिहाजा पुलिस ने उसे शिनाख्त के लिए बुलाया तो उसने और उसके घर वालों ने मृतका की शिनाख्त फूलमती के रूप में किया। जिस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच पुलिस की जांच में महिला शुक्रवार को झांसी से बरामद कर ली गई।
शनिवार को उरुवा थाना पर लाई गई महिला फूलमती ने बताया कि वह घर पर बाहर जाने की बात कहकर निकली थी। मुझे यहां आकर पता चला कि मुझे मृत घोषित कर दिया गया है।

एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि । पुलिस फूलमति के मोबाइल नंबर से हत्यारोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। उसका मोबाइल चल रहा था, ट्रेस कर पुलिस पहले सुल्तानपुर पहुंची और उस नंबर से जिस युवक से बातचीत हो रही थी, उसे पकड़ा। पूछताछ में युवक की पहचान शुभम के रूप में हुई। उसने बताया कि फूलमति गोरखपुर से झांसी गई है। यह सुनकर पुलिस हैरान रह गई। दोनों को गोरखपुर ले आई। फूलमति से पूछताछ के बाद उसे रामसुमेर के साथ भेज दिया गया। बरामद शव किस महिला का था। आसपास के जिलों में फोटो भेजकर पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम सुराग मिले हैं। एक युवक उस महिला को यहां लाया था। घटना वाले स्थान से युवक परिचित है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}