नेपाल

नेपाल में भूस्खलन, त्रिसूली नदी में बह गईं दो बसें, 65 यात्री लापता

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू! नेपाल में एक राजमार्ग पर भूस्खलन के बाद दो बसें मलबे के साथ बह गईं। इस हादसे के बाद 65 यात्री लापता हैं। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहाल उर्फ प्रचंड ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस बह गई। इसमें लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबर है।

भारी बरसात के कारण इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैंने गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव का निर्देश दिया है।

उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं बसें

न्यूज पोर्टल ‘माईरिपब्लिका’ की खबर के अनुसार, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें नेपाल के चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने हादसे की पुष्टि कर दी है। बचावकर्मी भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}