उत्तर प्रदेशमहराजगंज

नशे में वाहन चलाने वालों की नकेल कसेगी ट्रैफिक पुलिस, होगी सख्त कार्रवाई

शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है – यातायात प्रभारी

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

महराजगंज ! ट्रैफिक पुलिस अब नशे में वाहन चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की नकेल कसने जा रही है। नशे में वाहन चलाते पकड़े जाने पर अधिक से अधिक जुर्माना तथा अन्य कार्रवाई की जा सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। हर रूट पर ब्रीथ एनालाइजर की मदद से लोगों की जांच होगी कि वाहन चालक ने शराब का सेवन तो नहीं किया है। शाम छह बजे से देर रात तक यह अभियान प्रभावी रखा जाएगा।

यातायात नियमों का अनुपालन करने के लिए परिवहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरुकता अभियान संचालित करता रहता है। बावजूद नियमों का पालन न करने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। युवाओं में शराब का सेवन कर वाहन दौड़ाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ड्रिंक के बाद वाहन चलाने वालों का दिमागी नियंत्रण नहीं रह जाता जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है, क्योंकि ऐसे चालक ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते। अब इसपर नियंत्रण स्थापित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हो रहा है।

यातायात प्रभारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना कानूनन अपराध है। इसपर नियंत्रण स्थापिण करने के लिए ट्रैफिक पुलिस हर रूट पर जांच अभियान प्रारंभ करने जा रहा है। शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक हर रूट पर जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। ब्रीथ एनालाइजर की मदद से पता किया जाएगा कि वाहन चालक ने शराब का सेवन किया है अथवा नहीं। मार्ग दुर्घटनाओं में कमी लाने व सुरक्षित यातायात के मद्देनजर इस अभियान को प्रभावी किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}