नेपाल

नेपाल के रूपंदेही जिले में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस

संविधान दिवस के अवसर पर भैरहवा में निकाली गई प्रभातफेरी

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा नेपाल! लुंबिनी प्रांत में संविधान दिवस के मौके पर नेपाल रूपंदेही जिले के भैरहवा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाली गई है। उक्त रैली डांडा हेड से शुरू हो कर भैरहवा स्थित देवकोटा चौक पर समाप्त हुई।

रैली में नागरिक, सुरक्षाकर्मी, व्यवसायी, छात्र-छात्राएं और अन्य समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

रैली में मुख्य रूप से रूपंदेही जिले के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश आर्याल, पुलिस अधीक्षक रंजीत सिंह राठौर, एसपी ट्रैफिक,एसपी एसपीएफ,एसपी आर्मी, भैरहवा के मेयर इश्तियाक अहमद खां, उपमेयर उमा अधिकारी, भैरहवा भंसार (कस्टम) चीफ राम प्रसाद रेग्मी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ, रूपंदेही उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद श्रेष्ठ, उमाकांत चापागाई, किशोर जोशी, नेपाल-भारत मैत्री संघ रूपंदेही के अध्यक्ष श्रीचंद गुप्ता, बेलहिया शाखा के अध्यक्ष पशुपति कांदू,राम प्रसाद कोइरी, दिलीप हरिजन,हरि सेठिया, उमाकांत मिश्रा, गंगा पराजुली, विष्णु शर्मा,रंजू रेग्मी इंस्पेक्टर ट्रैफिक, मुकेश न्योपाने इलाका प्रहरी,एस आई राज कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं ने रैली में हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}