नेपाल

विश्व में शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लुंबिनी में 21 सितंबर को एक सेमिनार का होगा आयोजन

मनोज कुमार त्रिपाठी

सोनौली महराजगंज ! भगवान बुद्ध के उपदेशों और संदेशों के माध्यम से विश्व स्तर पर शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने व भारत व नेपाल की साझा संस्कृति को जोड़ते हुए भगवान बुद्ध के संदेशों और उपदेशों को आम जन तक पहुंचने के उद्देश्य से भगवान बुद्ध के जन्मस्थली लुंबिनी में शुन्यति इंटरनेशनल फाऊंडेशन (एसआईएफ) के तत्वाधान में 21 सितंबर दिन शनिवार को एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के आयोजन समिति के सदस्य विजय कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में भारत व नेपाल से लगभग 6 हजार लोग शामिल होंगे और विश्व के 40 देशों में इसका सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था की पहल विश्व स्तर पर शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है मानवता के सबसे महान शिक्षक भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा रखने के लिए उनके संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}