इंडो नेपाल

पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण अनुकूल व्यवहार जरूरी:  मुख्यमंत्री आचार्य

मनोज कुमार त्रिपाठी

भैरहवा/ नेपाल! लुंबिनी राज्य सरकार ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर संविधान दिवस संपन्न किया। 2, 3 और 4 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को वृक्षारोपण कर संविधान दिवस का विधिवत समापन किया गया।

दांग के राप्ती गांव पालिका-3 स्थित घण्टदेव सामुदायिक वन क्षेत्र में लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री चेतनारायण आचार्य ने वृक्षरोपण कर संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित सभी औपचारिक कार्यक्रम को भव्य रूप में सम्पन्न होने की घोषणा की । उन्होंने संविधान दिवस समारोह को भव्य बनाने में सहयोग करने के लिए आम सर्वसाधारण नागरिक सहित समस्त गणमान्य नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}