नेपाल

धनुषा पुलिस की हिरासत से भागे 8 कैदियों में एक गिरफ्तार

मनोज कुमार त्रिपाठी

धनुषा नेपाल! जिला पुलिस कार्यालय धनुषा की हिरासत से 8 बंदी भाग गये हैं। जिला पुलिस कार्यालय धनुषा ने इसकी पुष्टि की है कि विभिन्न मामलों में गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए 8 लोग आज सुबह लगभग 3 बजे भाग गए। जिला पुलिस कार्यालय धनुषा के पुलिस प्रवक्ता अरंजन अवा ने पुष्टि की कि 8 लोग हिरासत से भाग गए। उन्होंने बताया कि इनमें से एक को जनकपुर के जनक चौक से गिरफ्तार किया गया है।

आज सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे हवालात कक्ष का वेंटिलेशन तोड़कर 8 लोग भाग निकले। भगोड़ों में 5 ड्रग मामले में आरोपी हैं और बाकी 3 अभद्र व्यवहार मामले के कैदी हैं। इनमें जलेश्वर नगर पालिका वार्ड नं. 5 में रहने वाले श्याम झा को जनक चौक से गिरफ्तार किया गया।

अमित कुमार झा, रंजीत मंडल, रोशन मंडल, भास्कर यादव, विशाल मुखिया ड्रग मामले में बंदी हैं। इसी तरह अभद्र व्यवहार मामले में सुमित मेस्तर, मनीष मंडल और विक्की कार्की आरोपी हैं। जिला पुलिस कार्यालय धनुषा के नये भवन से 10 फीट ऊपर पहुंच कर वेंटीलेटर का रॉड काट कर बंदी भाग गये। बंदियों ने रॉड को काटने के लिए हैकसॉ ब्लेड का इस्तेमाल किया। डीएसपी रंजन आवा ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि हिरासत कक्ष में रॉड काटने के लिए उन्हें हैकसॉ ब्लेड तक कैसे पहुंच मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}