दिल्ली
पीएम की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिल्ली / महराजगंज। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय का निधन हो गया , वे 69वर्ष के थे। जानकारी के मुताबिक, बिबेक देबरॉय का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देबरॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक महान विद्वान कहा। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘डॉ. बिबेक देबरॉय एक महान विद्वान थे, जो अर्थशास्त्र, इतिहास, संस्कृति, राजनीति, अध्यात्म और अन्य विविध क्षेत्रों में पारंगत थे। अपने काम के जरिए उन्होंने भारत के बौद्धिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने देबरॉय के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की।
