नेपाल

लुंबिनी :  केन्द्रीय संयोजक दुर्गा प्रसाई के नेतृत्व में राष्ट्र, राष्ट्रीयता ,धर्म , संस्कृति और नागरिक बचाव का 59वां जागरण सभा आज

मनोज कुमार त्रिपाठी

बुटवल/ नेपाल! दुर्गा प्रसाई के नेतृत्व में राष्ट्र, राष्ट्रीयता, धर्म, संस्कृति और नागरिक बचाव महाअभियान आज लुंबिनी के पर्सा चौराहे में आयोजित होने जा रहा है। जागरण सभा में 20,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है।

इस अभियान के लुंबिनी अंचल समिति ने शुक्रवार को बुटवल में एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

इस ऐतिहासिक जागरण सभा के मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाई, विशिष्ट अतिथि लघु वित्तीय संघर्ष समिति के मणिराम ज्ञवाली,बद्री न्योपाने चुरे भुवर एकता पार्टी एवं सभी अंचल,जिला, और अंचल के संघ-संस्थाओं के प्रतिनिधि, पूर्व मेयर मनमोहन चौधरी, अभियान के लुंबिनी अंचल प्रचार-प्रसार समिति के संयोजक दिनेश भंडारी मौजूद रहेंगे।

अभियान के केंद्रीय संयोजक दुर्गा प्रसाई सभा को संबोधित करेंगे, जिसमें 20,000 से अधिक लोगों की भागीदारी की योजना है।

पत्रकार सम्मेलन में अभियान के केंद्रीय सचिवालय के सचिव माधव कल्पित ने बताया कि यह लुम्बिनी में आयोजित होने वाला नागरिक जागरण सभा अभियान का 59 वां आम सभा है और इसे ऐतिहासिक बनाने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि अभियान से 42 लाख लोग जुड़ चुके हैं और देश के समग्र विकास और उत्पीड़ित जनता के उत्थान के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान से जुड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।

अभियान के केंद्रीय सदस्य और लुंबिनी अंचल अध्यक्ष प्रेम थापा ने बताया कि सभा में देश में हो रहे भ्रष्टाचार, अनियमितताओं के साथ-साथ लुंबिनी विकास कोष के भीतर की अनियमितताओं का खुलासा किया जाएगा।

लुंबिनी अंचल के 6 जिलों में से रूपंदेही, कपिलवस्तु और नवलपरासी से 5-5 हजार और अन्य जिलों से 5 हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की गई है। सभा में बैंक और वित्तीय संस्थानों द्वारा किए जा रहे अन्याय का भी पर्दाफाश किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}