पूर्व सभामुख दमननाथ ढुंगाना के निधन पर आज नेपाल में राष्ट्रीय शोक, मुख्यमंत्री आचार्य द्वारा श्रद्धाञ्जलि अर्पण

मनोज कुमार त्रिपाठी
भैरहवा/ नेपाल! नेपाल के पूर्व सभामुख दमननाथ ढुंगाना का 83 वर्ष की उम्र में रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर आज पूरे देश में राष्ट्रीय शोक मनाना जा रहा है। देश के सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। लुंबिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री चेतनारायण ने पूर्व सभामुख दमननाथ ढुंगाना के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने दिवंगत ढुंगाना को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमन्त्री चेतनारायण ने दमननाथ ढुंगाना के निधन की खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया और नेपाल में लोकतंत्र, मानवाधिकार संरक्षण और संसदीय परंपराओं को मजबूत करने में उनके योगदान को याद किया। ढुंगाना ने वि.सं. 2046 (सन् 1990) में लोकतंत्र की पुनः स्थापना के बाद प्रतिनिधि सभा के सभामुख के रूप में अपनी सेवा दी थी।
पूर्व सभामुख ढुंगाना का मंसिर 2 (17 नवंबर) रविवार को इलाज के दौरान निधन हो गया था।