अंतरराष्ट्रीयइंडो नेपाल

लुंबिनी में आयोजित हुआ भारत-नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव का संयुक्त उद्घाटन

लुंबिनी में आयोजित हुआ भारत-नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव का संयुक्त उद्घाटन

भैरहवा /नेपाल! लुंबिनी में आयोजित दूसरे भारत-नेपाल सांस्कृतिक महोत्सव का संयुक्त उद्घाटन लुंबिनी प्रदेश के माननीय प्रदेश प्रमुख श्री कृष्ण बहादुर घर्तीमगर, लुंबिनी प्रदेश के माननीय उद्योग, पर्यटन एवं यातायात व्यवस्था मंत्री श्री प्रचंड विक्रम न्यौपाने, लुंबिनी प्रदेश के माननीय सामाजिक विकास मंत्री श्री जन्मजय तिमिल्सिना, लुंबिनी विकास कोष के उपाध्यक्ष डॉ. ल्हारक्याल लामा और नेपाल में भारतीय दूतावास के उप-प्रमुख श्री प्रसन्न श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम में बुटवल के मेयर, लुंबिनी प्रदेश के पूर्व सांसद, रूपंदेही जिले के प्रमुख जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक, नागरिक समाज के सदस्य और वरिष्ठ भिक्षुओं की व्यापक उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में दो प्रमुख प्रस्तुतियां दी गईं

भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आइसीसीआर ) द्वारा समर्थित भारत से आए आठ सदस्यीय दल द्वारा प्रस्तुत बौद्ध धर्म पर आधारित मनमोहक कथक नृत्य और श्री स्वजन रघुवंशी और उनके समूह द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नेपाली नृत्य प्रस्तुत किया गया।

यह कार्यक्रम भारत-नेपाल और लुंबिनी विकास कोष द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}