दिल्लीमहराजगंज

राष्ट्रपति मुर्मू ने नेपाल के सेना प्रमुख को मानद उपाधि से किया सम्मानित

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

नई दिल्ली! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल को मानद जनरल की उपाधि प्रदान की। यह सम्मान उन्हें भारतीय सेना और नेपाल के दीर्घकालिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को दिल्ली में हुए समारोह में नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार सिग्देल को उनके सराहनीय सैन्य कौशल और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और आगे बढ़ाने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।

बता दें कि साल 1950 से नेपाल और भारत के सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की अनूठी परंपरा रही है। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौड़ेल ने भी पिछले माह काठमांडू में भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को नेपाल की सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की थी। मालूम हो कि जनरल सिग्देल 11 से 14 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}