उत्तराखंडवाराणसी

बरेका प्रशासन ने गुमटी मार्केट गार्ड बूथ पर नियंत्रण किया स्थापित

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) प्रशासन ने आज गुमटी मार्केट के प्रवेश द्वार पर स्थित आरपीएफ गार्ड बूथ, जिसे व्यापार मंडल के कुछ सदस्यों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था, उस पर पुनः अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है। यह कदम बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित करने हेतु किया गया है।


उल्लेखनीय है,कि बरेका प्रशासन को बीएलडब्ल्यू चौकी इंचार्ज की ओर से पिंक बूथ बनाए जाने का पत्र प्राप्त हुआ था। प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई प्रस्ताव प्राप्त होता है तो इस गार्ड बूथ को पिंक बूथ के रूप में विकसित किया जाएगा। पिंक बूथ में महिलाओं की सुरक्षा और सहायता के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।


इसके साथ ही इस बूथ में रेल सुरक्षा बल के जवान समय-समय पर ड्यूटी भी निभाएंगे। जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त किया जा सकेगा। बरेका प्रशासन को विभिन्न स्रोतों के माध्यम से यह संज्ञान में आया है, कि स्थानीय व्यापार मंडल पर विक्रेताओं से अवैध वसूली करने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों को बरेका प्रशासन ने गंभीरता लिया है। बरेका प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है,कि स्थानीय व्यापारी निष्पक्ष और सुरक्षित वातावरण में अपना व्यवसाय कर सकें।


बरेका प्रशासन नागरिकों और व्यापारियों से अपील करता है, कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या सुरक्षा से संबंधित मुद्दों की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है, कि वे बरेका परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित, और अनुशासित वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।
यह कदम गुमटी मार्केट क्षेत्र में सुरक्षा के साथ निष्पक्ष व्यवसायिक माहौल तैयार करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

राजेश कुमार
जनसंपर्क अधिकारी
बनारस रेल इंजन कारखाना
वाराणसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}