पुलिस ने पच्चीस हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वाराणसी :- भेलूपूर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 25000/- रूपये का ईनामिया अभियुक्त शशिकान्त गुप्ता थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा गिफ्तार ।
श्रीमान पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम के मद्देनजर चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान मे एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 567/2024 थाना भेलूपुर से संबंधित पच्चीस हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त शशिकान्त गुप्ता उर्फ रानू गुप्ता पुत्र किशन गुप्ता निवासी रामगढ थाना बलुआ जिला चंदौली उम्र 27 वर्ष को दि0 03.05.2025 को पेनेसिया हास्पिटल के पास थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:-
- गोपाल जी कुशवाहा प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी
- उ0नि0 श्री घनश्याम मिश्रा थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी
- उ0नि0 श्री लवकुश यादव थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी
- का0 सुमीत साही थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी
- का0 सूरज भारती थाना भेलूपुर कमि0 वाराणसी
काशीनाथ पांडेय व्यूरो चीफ वाराणसी