उत्तर प्रदेशवाराणसी
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के साथ पुलिस की अभद्रता, कार्यकर्ता आज करेंगे चितईपुर थाने का घेराव

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी। कांशीराम नगरी में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व वर्तमान जिला प्रतिनिधि जितेन्द्र केशरी ने चितईपुर पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीती रात करीब 10 बजे चितईपुर जलान के पास दरोगा और एक सिपाही ने न केवल उनके साथ बदसलूकी की बल्कि जबरन थाने ले जाकर असभ्यता भी की।
इस घटना ने भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश भर दिया है। पार्टी पदाधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा। इसी कड़ी में आज सुबह 9 बजे भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता चितईपुर थाने का घेराव करेंगे और जोरदार प्रदर्शन करेंगे।
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस-भाजपा टकराव के इस मसले का अंजाम क्या होगा।