शादी का झांसा में पड़कर नरेंद्र शर्मा बने मुसलमान, 3.25 करोड़ की जमीन भी गवा बैठे

मुजफ्फरनगर में बड़ा फर्जीवाड़ा, मुख्य आरोपी यामीन समेत छह दबोचे, गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा
मुजफ्फरनगर। प्यार और शादी का सपना दिखाकर एक संगठित गिरोह ने नरेंद्र शर्मा की जिंदगी तबाह कर दी। पहले धर्म बदलवाया, फिर जबरन खतना कराया और आखिरकार 3.25 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन पर कब्जा जमा लिया।
मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित नरेंद्र शर्मा ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मुख्य आरोपी यामीन समेत छह लोगों को धर दबोचा। पूछताछ में यामीन ने साजिश रचने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने धर्म परिवर्तन कानून 2021 समेत संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया है। साथ ही जमीन पर कब्जे को लेकर संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है।
इस सनसनीखेज मामले से इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।



