उत्तर प्रदेश

मोबाइल के लिए हुई मासूम प्रिंस की हत्या,आरोपी किशोर गिरफ्तार

नींबू के पेड़ के नीचे दबा मिला मोबाइल, पुलिस ने बरामद किया शव

महराजगंज। नौतनवां थाना क्षेत्र के कजरी टोला मुसहरनडीह में पांच वर्षीय अंश उर्फ प्रिंस की हत्या मोबाइल के लालच में कर दी गई। पुलिस ने आरोपी 14 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जंगल से शव और घर के नींबू के पेड़ के नीचे दबा मोबाइल बरामद किया।

31 अगस्त से लापता प्रिंस का शव मंगलवार की देर शाम लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट जंगल में मिला। शव का धड़ बरामद हुआ, जबकि सिर और पैर अलग थे। सीओ अंकुर गौतम की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव को गांव में दफनाया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन प्रिंस मोबाइल से खेल रहा था। मौके पर अन्य बच्चे भी थे, लेकिन उनके चले जाने के बाद आरोपी ने प्रिंस को साइकिल पर बैठाकर जंगल ले गया। वहां मोबाइल छीनने का प्रयास किया, विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में फेंक दिया।

हत्या के बाद आरोपी ने मोबाइल को अपने घर नींबू के पेड़ के नीचे मिट्टी में दबा दिया था। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ कर मोबाइल बरामद कर लिया।

घटना से पूरे गांव में मातम छा गया। मृतक प्रिंस अपने घर का इकलौता चिराग था। पिता गणेश अग्रहरी मुंबई में फल का व्यवसाय करते हैं। बेटा 10 अगस्त को मां संजू अग्रहरी के साथ ननिहाल आया था। बेटे के लापता होने की खबर पाकर गणेश अग्रहरी घर लौट आए थे। लेकिन 10 दिन बाद बेटे की लाश मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

मां संजू अग्रहरी और नानी इसरावती का रो-रोकर बुरा हाल है। शव मिलने के बाद परिजन पहले शिनाख्त से इंकार कर रहे थे, लेकिन मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}