उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में उपद्रवियों पर सीएम योगी का कड़ा संदेश: “गजवा-ए-हिन्द भारत में नहीं होगा”

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश की धरती पर अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि “गजवा-ए-हिन्द का ख्वाब देखने वालों को जहन्नुम का टिकट मिलना तय है। त्योहारों के बीच उपद्रव करने वालों को ऐसी सजा दी जाएगी, जिसे उनकी आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।”

सीएम ने चेतावनी दी कि समाज में अस्थिरता फैलाने वालों को अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए। “अब वो दौर नहीं रहा जब उपद्रवियों को सरकारें शह देती थीं। इस सरकार में अराजकता फैलाने वालों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा।”

इधर, ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान को लेकर पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में तनाव बढ़ने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है। बरेली और वाराणसी में माहौल बिगाड़ने के आरोप में आठ-आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि मुजफ्फरनगर में आपत्तिजनक स्टिकर और पर्चे लगाने के मामले में पांच लोग गिरफ्तार किए गए।

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में जुमे की नमाज के बाद निकले जुलूस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिले के पुलिस अधीक्षक इलमारन ने कहा कि सोशल मीडिया पर खास नजर रखी जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

फिलहाल, पुलिस और प्रशासन का दावा है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं और कहीं भी स्थिति तनावपूर्ण नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}