उत्तर प्रदेशमहराजगंज

पनियरा ब्लॉक में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, एक ही दुकान से हर चीज़ का बिल

ग्रामीणों ने उठाए सवाल एक ही जीएसटी पर कीटनाशक से लेकर हैंडपंप और बैटरी तक का कारोबार, अधिकारी बने मौन दर्शक

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

महराजगंज । पनियरा विकासखंड में भ्रष्टाचार का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि चुनवटिया ग्राम सभा में सरकारी योजनाओं के तहत हुए कार्यों में फर्जी बिल-बाउचर लगाकर सरकारी धन की जमकर बंदरबांट की जा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पनियरा कस्बे की ‘पूर्वांचल ट्रेडर्स’ नामक दुकान से एक ही जीएसटी नंबर पर कीटनाशक दवा, एंटीलार्वा, इंडिया मार्का हैंडपंप की सामग्री, इनवर्टर-बैटरी, और यहां तक कि इलेक्ट्रिकल व प्लंबिंग सामान तक का बिल जारी किया गया है। यही नहीं, यही दुकान इलाहाबास ग्राम सभा के नाम पर भी बिल दे रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि चुनवटिया ग्राम सभा में 22 बोरी चूना और 5 बोरी ब्लीचिंग पाउडर का बिल पास किया गया है, लेकिन जमीन पर न तो इतना छिड़काव हुआ और न ही कोई कार्य दिखाई दे रहा है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर ऐसी दुकान को लाइसेंस किसने दिया, जो हर तरह का सामान सरकारी बिल पर बेच रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, सचिव और दुकान संचालक की मिलीभगत से सरकारी धन को निजी लाभ के लिए निकाला जा रहा है। अब देखना यह है कि क्या उच्च अधिकारी इस मामले की जांच कर कार्रवाई करते हैं या फिर यह भी अन्य मामलों की तरह ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}