उत्तर प्रदेशमहराजगंज

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे बरेका, लोको निर्माण और नवाचार की खुलकर की सराहना

कर्मचारियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह, बोले– “गुणवत्ता ही बरेका की पहचान है”

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो वाराणसी

वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) शनिवार को उत्साह से सराबोर रहा, जब केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने कारखाने का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री के साथ अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड श्री सतीश कुमार एवं महाप्रबंधक, बरेका श्री सोमेश कुमार भी मौजूद रहे। श्री वैष्णव ने लोको फ्रेम शॉप, असेम्बली शॉप और टेस्ट शॉप का बारीकी से निरीक्षण किया और निर्माण प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सीधे संवाद किया तथा उत्पादन से जुड़ी चुनौतियों और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से महिला कर्मचारियों से मुलाकात कर उनके कार्य की सराहना की और कहा “लोको निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। बरेका की पहचान उच्च गुणवत्ता और नवाचार से बनी रहनी चाहिए।”

रेल मंत्री ने बरेका की स्वच्छता व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण उपायों और आधुनिक तकनीक आधारित सामग्री प्रबंधन प्रणाली की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बरेका भारतीय रेल की तकनीकी आत्मनिर्भरता का प्रतीक है, जहाँ निरंतर नवाचार और दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण देखने को मिलता है।

अंत में श्री वैष्णव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी और कहा कि “देश की प्रगति का इंजन तभी गति पकड़ेगा, जब बरेका जैसी संस्थाएं अपनी ऊर्जा और नवाचार से नई दिशा देंगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}