उत्तर प्रदेशलखनऊ

NIA की स्पेशल 10 टीम का बड़ा खुलासा : अयोध्या राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर थे आतंकियों के निशाने पर

नई दिल्ली/लखनऊ। देश की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष 10 सदस्यीय टीम द्वारा की गई जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकियों के फरीदाबाद मॉड्यूल के निशाने पर उत्तर प्रदेश के कई बड़े धार्मिक स्थल और मंदिर थे।

जांच में सामने आया है कि आतंकियों का मुख्य लक्ष्य अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि परिसर और वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर था। इन धार्मिक स्थलों पर किसी बड़े हमले की साजिश रची जा रही थी।

सूत्र बताते हैं कि गिरफ़्तार आतंकी शाहीन ने अयोध्या में मौजूद स्लीपर सेल को सक्रिय कर रखा था, जो समय आने पर कार्रवाई के लिए तैयार था।

NIA की टीम अब इस स्लीपर सेल के नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य संदिग्धों की पहचान में जुटी है। एजेंसी ने कई स्थानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।

सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या और वाराणसी सहित सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों पर चौकसी और बढ़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}