उत्तर प्रदेशमहराजगंज

वित्त राज्य मंत्री ने पूर्व प्रधान के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना


हर्षोदय टाइम्स/विवेक कुमार पाण्डेय

भिटौली/ महराजगंज। भिटौली के पूर्व प्रधान एवं पूर्व कनिष्ठ प्रमुख घुघली आशीष गौतम के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता व्याप्त है। सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु की जानकारी मिलते ही केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मंगलवार को उनके आवास पहुंचे।

मंत्री ने परिजनों से भेंटकर गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा, “आशीष गौतम राजनीति में सदैव सक्रिय रहे। उनमें अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी। हमने एक कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार साथी को खो दिया है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं।”

पूर्व प्रधान के निधन पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, सपा नेता बिंद्रेश कनौजिया, प्रधान संघ के नेता एजाज खान, प्रदीप उपाध्याय, ठाकुर प्रसाद रौनियार, स्वामीनाथ गुप्ता, नंदू दुबे समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}