उत्तर प्रदेशकुशीनगर

अचानक फैली बीमारी से ढोलहा गांव में तीन मासूमों की मौत से दहला कुशीनगर

आयुक्त की आकस्मिक दौरा, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

कुशीनगर। खड्डा तहसील के ढोलहा गांव के गुलहरिया टोले में तीन मासूम बच्चों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। अचानक फैली बीमारी से गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। हालात की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा स्वयं गांव पहुंचे। उनके साथ डीआईजी एसएस चिनप्पा, जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार समेत पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। आयुक्त के पहुंचते ही गांव में वाहन काफिलों, स्वास्थ्य टीमों और अधिकारियों की गतिविधियों से पूरा इलाका निगरानी ज़ोन में तब्दील हो गया।

आयुक्त ढींगरा ने सबसे पहले पीड़ित परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए कैंप और किए गए इंतजामों का गहन निरीक्षण किया। ग्रामीणों से सीधे बातचीत में उन्होंने बीमारी के लक्षण और हालात को समझा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि मेडिकल टीम ने 731 ग्रामीणों की घर-घर जाकर जांच की है। डेंगू, मलेरिया और टायफाइड की रैपिड टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव मिली है। 18 बच्चों के सैंपल गोरखपुर भेजे गए हैं। जांच में मृतक बच्ची खुशी के सैंपल में लेप्टोस्पायरोसिस की पुष्टि होने के बाद तुरंत मेडिकल किट का वितरण शुरू किया गया।

फिलहाल गांव में तीन शिफ्टों में डॉक्टर तैनात हैं। एम्बुलेंस, एंटी-लार्वा स्प्रे, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव, कृषि व पशुपालन विभाग की टीमें लगातार सक्रिय हैं।

आयुक्त ने साफ निर्देश दिए “जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने आसपास के गांवों को भी अलर्ट पर रखने और हेल्पलाइन नंबर को 24 घंटे सक्रिय रखने का आदेश दिया।

इस बीच कुछ मीडिया माध्यमों द्वारा 98 बच्चों के एक साथ बीमार होने की प्रकाशित खबर प्रशासनिक जांच में फर्जी पाई गई। आयुक्त ने ऐसे भ्रामक प्रकाशनों पर सख्त कार्रवाई करने और अफवाहों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद आयुक्त ने नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक में अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


दौरे के दौरान खड्डा तहसील के शीतलापुर स्थित धान क्रय केंद्र बंद मिला, जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए केंद्र को तत्काल प्रभाव से सील करने और विस्तृत जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया।


आयुक्त बूथ संख्या 309 (पूर्व 257) भी पहुंचे, जहां बीएलओ ने बताया कि 799 मतदाताओं में से 659 का फॉर्म डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। बीएलओ ऐप के निरीक्षण में एक मिनट में एक आवेदन ऑनलाइन होते देख आयुक्त ने संतोष प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}