नई दिल्लीमहराजगंजलखनऊ

राजधानी की सड़कों पर हिंदुओं का सैलाब, बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर जोरदार प्रदर्शन



नई दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित तौर पर हो रहे अत्याचारों और हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या के विरोध में बुधवार को राजधानी दिल्ली में आक्रोश फूट पड़ा। बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विश्व हिंदू परिषद सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और न्याय की मांग उठाई।


प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। दीपू चंद्र दास की कथित मॉब लिंचिंग की घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।


इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन नारों और पोस्टरों के माध्यम से आक्रोश स्पष्ट दिखा। संगठनों ने भारत सरकार से कूटनीतिक स्तर पर हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की अपील

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}