नई दिल्ली

पीएम मोदी को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का तीखा बयान, ट्रंप का फॉलोअर बताकर जताई चिंता


हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो महराजगंज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। स्वामी ने पीएम मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का “फॉलोअर” बताया है और इसे भारतीय लोकतंत्र व बीजेपी के लिए संभावित खतरा करार दिया है।


डॉ. स्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी का ट्रंप का अनुसरण करना देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और पार्टी के भविष्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी की जनरल बॉडी को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।


अपने बयान में स्वामी ने यहां तक कहा कि पार्टी नेतृत्व को पीएम मोदी को सेवानिवृत्त करने और उन्हें मार्गदर्शक मंडल में भेजने पर निर्णय लेना चाहिए। स्वामी के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है, वहीं बीजेपी के भीतर भी इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}