उत्तर प्रदेशवाराणसी

वाराणसी : बजरडीहा देवपोखरी नूरनगर में बीडीए की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण रुकवाया

हर्षोदय टाइम्स से काशीनाथ पाण्डेय

वाराणसी के बजरडीहा देवपोखरी नूरनगर क्षेत्र में वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों के मुताबिक अक्तर जमाल पुत्र हाजी अकरू द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण के दौरान सड़क की लगभग 3 से 4 फीट जमीन पर दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा किया गया है, जिससे रास्ता संकर हो रहा है।


आसपास के निवासियों का कहना है कि अब दूसरे फ्लोर के निर्माण के दौरान सड़क की ओर 3 से 4 फीट छत निकाली जा रही थी। इससे भविष्य में उस मार्ग से बड़ी गाड़ियों का आवागमन कठिन हो सकता था और क्षेत्र में यातायात की गंभीर समस्या उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने इसकी शिकायत बीडीए से की थी।


शिकायत के बाद बीडीए के जेई एवं सुपरवाइजर रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और अवैध निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। सुपरवाइजर रंजीत सिंह ने बताया कि संबंधित निर्माणकर्ता को ऑनलाइन नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि इसके बावजूद दोबारा निर्माण कार्य शुरू पाया गया तो भवन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}