सावित्री पब्लिक स्कूल ग्रुप के प्रबंधक बसंत कुमार पांडे ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

महराजगंज। सावित्री पब्लिक स्कूल ग्रुप के प्रबंधक बसंत कुमार पांडे ने मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों के साथ-साथ विद्यालय से जुड़े अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने सूर्य के उत्तरायण होने और नई फसलों के आगमन का प्रतीक मकर संक्रांति को भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए इसके सामाजिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
प्रबंधक बसंत कुमार पांडे ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति का पर्व जीवन में तिल-गुड़ जैसी मिठास और पतंगों जैसी नई उमंग लेकर आता है। उन्होंने शिक्षकों को उनके मार्गदर्शक स्वरूप और निष्ठापूर्ण सेवा के लिए, अभिभावकों को विद्यालय के प्रति उनके अटूट सहयोग के लिए तथा विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
उन्होंने ईश्वर से कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली लेकर आए तथा नया वर्ष शिक्षा, संस्कार और सफलता के नए आयाम स्थापित करे।




