मकर संक्रांति पर सौहार्द का संदेश, सपा नेता संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

परतावल/ महराजगंज। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 319 विधानसभा पनियरा से जुड़े संतोष कृष्ण त्रिपाठी उर्फ गुड्डू भैया ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने इस पर्व को भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
संतोष कृष्ण त्रिपाठी ने अपने संदेश में कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई शुरुआत का अवसर है। यह पर्व लोगों के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए । यही उनकी कामना है। उन्होंने विशेष रूप से विधानसभा पनियरा सहित पूरे महराजगंज जनपद के नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वरिष्ठ सपा नेता ने कहा कि समाज में आपसी सद्भाव बना रहे और क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही उनका संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से मकर संक्रांति को शांति, सौहार्द और हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।
अंत में उन्होंने कहा कि इस पर्व के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे को और मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्र विकास और खुशहाली की नई ऊंचाइयों को छू सके।



