उत्तर प्रदेशमहराजगंज

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में चयन, विद्यालय में जश्न का माहौल

बिमलेश कुमार पाण्डेय

महराजगंज। केंद्रीय पुलिस बल की प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा के पूर्व छात्र विनय कुमार मौर्य ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। विनय का चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में कांस्टेबल पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में उत्साह और गर्व का वातावरण देखने को मिला।


विनय की सफलता पर विद्यालय परिवार की ओर से विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के संस्थापक प्रबंधक उपेंद्र मिश्र, प्रबंधक जितेंद्र मिश्र सहित शिक्षकों ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया, मिठाई खिलाई तथा प्रोत्साहन राशि व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


बताया गया कि विनय कुमार मौर्य ने वर्ष 2014 में कक्षा 6 में विद्यालय में प्रवेश लिया था और 2020 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने तीन वर्षों तक निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ पुलिस भर्ती की तैयारी की, जिसका परिणाम आज उनके चयन के रूप में सामने आया है।


विद्यालय की प्रधानाचार्या करुणामणि पटेल ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन देने की है। विनय की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजेश कुमार तिवारी, मनमीत पटेल, कार्यालय अधीक्षक रमेश चंद पटेल, गंगेश वर्मा, अभिषेक जायसवाल, उषा सिंह, नेहा मद्धेशिया, नेहा पटेल, सीमा पांडे, राजेंद्र कुमार, महेंद्र उपाध्याय, विमलेश पांडे सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए विनय को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}