28 जनवरी को पनियरा में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक, विकास योजनाओं पर होगी अहम चर्चा

महराजगंज। विकास खण्ड पनियरा की क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक दिनांक 28 जनवरी 2026 (बुद्धवार) को दोपहर 12:00 बजे विकास खण्ड पनियरा के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की जानकारी कार्यालय क्षेत्र पंचायत पनियरा द्वारा जारी सूचना के माध्यम से दी गई है।
बैठक में मनरेगा, पंचम राज्य वित्त आयोग, पन्द्रहवां केन्द्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लेबर बजट के अनुमोदन, योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सहित विकास खण्ड में संचालित अन्य योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक के प्रमुख एजेण्डा इस प्रकार हैं।
1- पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि।
2- मनरेगा, पंचम राज्य वित्त आयोग एवं पन्द्रहवां केन्द्रीय वित्त आयोग योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लेबर बजट के अनुमोदन पर विचार।
3- मनरेगा योजना की प्रगति की समीक्षा।
4- राज्य वित्त आयोग एवं विकास खण्ड में संचालित अन्य योजनाओं की प्रगति पर विचार।
5- पन्द्रहवां वित्त आयोग की योजनाओं की प्रगति पर विचार।
6- अध्यक्ष की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर चर्चा।
बैठक में मा० क्षेत्र पंचायत सदस्यगण, मा० ग्राम प्रधानगण एवं जिला पंचायत सदस्यगण से समय से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। साथ ही बैठक में सहभागिता हेतु जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को भी सादर सूचनार्थ आमंत्रित किया गया है।
विजन अकैडमी महाराजगंज



