नई दिल्ली

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान


131 विभूतियों को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान


नई दिल्ली। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को पद्म अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। सूची में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, खेल, लोक कार्य, सामाजिक सेवा और व्यापार में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को यह सम्मान दिया जाएगा।


13 हस्तियों को पद्म भूषण


पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में प्रमुख नाम हैं—
गायिका अलका याग्निक (कला), उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी (लोक कार्य), प्रसिद्ध अभिनेता ममूटी (कला), उद्योगपति उदय कोटक (व्यापार एवं उद्योग) और अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज (खेल)।
इसके अलावा चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. कालीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी और डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, कला में पीयूष पांडे (मरणोपरांत) व शतावधानी आर. गणेश, सामाजिक कार्य में एस. के. एम. माइलानंदन, लोक कार्य में शिबू सोरेन (मरणोपरांत), वी. के. मल्होत्रा (मरणोपरांत) और वेल्लापल्ली नटेशन को भी पद्म भूषण प्रदान किया जाएगा।


5 को मिलेगा पद्म विभूषण


देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से जिन विभूतियों को नवाजा जाएगा, उनमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) को कला के क्षेत्र में यह सम्मान मिलेगा। इसके अलावा के. टी. थॉमस (लोक कार्य), सुप्रसिद्ध वायलिन वादक एन. राजम (कला), पी. नारायणन (साहित्य एवं शिक्षा) और वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) (लोक कार्य) शामिल हैं।


खेल जगत से भी सम्मान


खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्म श्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।


सरकार की ओर से जारी सूची को लेकर देशभर में खुशी की लहर है। पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होने वाली हस्तियों को आगामी समारोह में राष्ट्रपति द्वारा अलंकरण प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}