उत्तर प्रदेशवाराणसी

कोडीन्युक्त कफ सिरप केस में बड़ी कार्रवाई, 5.77 करोड़ की संपत्तियां जब्त

काशीनाथ पाण्डेय ब्यूरो

सोनभद्र/वाराणसी। कोडीन्युक्त कफ सिरप की तस्करी से जुड़े चर्चित मामले में प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के परिजनों की करीब 5.77 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को पुलिस ने शनिवार को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई सोनभद्र जिला न्यायालय के आदेश पर की गई।


पुलिस के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियों में शिवपुर और पिंडरा क्षेत्र स्थित कई भूखंडों के साथ-साथ लग्जरी वाहन भी शामिल हैं। इससे पहले भी इसी प्रकरण में करीब 28.50 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की जा चुकी हैं।


कफ सिरप तस्करी मामले में सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने धारा 107 के तहत यह कार्रवाई मंडावली, भरलाई (तहसील सदर) और जगदीशपुर (पिंडरा) क्षेत्रों में की। इस दौरान शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद और अन्य परिजनों के नाम दर्ज कुल सात अचल संपत्तियों को सील किया गया।


जब्त संपत्तियों में शामिल:

मंडावली में शारदा जायसवाल के नाम से दर्ज एक प्लॉट
शिवपुर के भरलाई क्षेत्र में भोला प्रसाद के नाम से एक भूखंड
पिंडरा तहसील के जगदीशपुर में भोला प्रसाद एवं मनोज यादव के नाम से कुल पांच प्लॉट


इसके अलावा, भोला प्रसाद के नाम खरीदी गई एक लग्जरी एसयूवी (फॉर्च्यूनर), एक हुंडई आई-20 कार तथा भोला प्रसाद और शुम्भम की पत्नी के नाम दर्ज स्कूटी को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}