नई दिल्ली

बजट 2026: देश को मिलेंगे 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, दिल्ली–वाराणसी भी शामिल


नई दिल्ली/वाराणसी। केंद्रीय बजट 2026 में रेलवे क्षेत्र को बड़ी सौगात देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित करने का एलान किया है। बजट भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ और आधुनिक यात्री परिवहन को बढ़ावा देने के लिए शहरों के बीच “ग्रोथ कनेक्टर” के रूप में इन कॉरिडोरों का निर्माण किया जाएगा।


प्रस्तावित हाई-स्पीड रेल कॉरिडोरों में मुंबई–पुणे, पुणे–हैदराबाद, हैदराबाद–बंगलूरू, हैदराबाद–चेन्नई और चेन्नई–बंगलूरू शामिल हैं। इसके अलावा उत्तर भारत और पूर्वी भारत को जोड़ने के लिए दिल्ली–वाराणसी तथा वाराणसी–सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी बनाए जाएंगे, जिससे इन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा।


सरकार का मानना है कि इन हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं से यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी, औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह कदम देश के रेल नेटवर्क को आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}