सीएम योगी का बड़ा फैसला: चाइनीज मांझे से मौत अब मानी जाएगी हत्या

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जानलेवा साबित हो रहे चाइनीज मांझे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने प्रदेश भर में चाइनीज मांझे के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या की श्रेणी में माना जाएगा, और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सीएम के निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलों में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस और नगर प्रशासन की टीमें दुकानों, गोदामों और ऑनलाइन सप्लाई चैन पर नजर रखे हुए हैं।
प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा बेचने या इस्तेमाल करने वालों पर एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे चाइनीज मांझे की सूचना प्रशासन को दें।



