लखनऊ

पंचायत निर्वाचन पोर्टल पर फीडिंग में गड़बड़ी, आयोग ने डीएम को दिए सुधार के निर्देश

हर्षोदय टाइम्स ब्यूरो

लखनऊ। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2026 की तैयारी के तहत आयोग के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों में गड़बड़ी सामने आई है। निदेशक, पंचायतीराज उत्तर प्रदेश द्वारा उपलब्ध कराए गए अद्यतन परिसीमन विवरण और आयोग के पोर्टल पर कुछ जनपदों द्वारा फीड की गई सूचनाओं में भिन्नता पाई गई है।


इस संबंध में निदेशक, पंचायतीराज के पत्र संख्या 4/81/2026-4/2025 दिनांक 14 जनवरी 2026 का हवाला देते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने समस्त जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों (पंचायत एवं नगरीय निकाय) को निर्देश जारी किए हैं।


आयोग ने स्पष्ट किया है कि सदस्य ग्राम पंचायत एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत से संबंधित सूचना का निदेशक, पंचायतीराज द्वारा उपलब्ध कराए गए समेकित विवरण से मिलान कर आयोग के पोर्टल पर शुद्ध एवं अद्यतन फीडिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आगामी पंचायत चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}