शिवपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोंडा से आए 6 युवक असलहे के साथ गिरफ्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के शिवपुर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोंडा जनपद से शिवपुर क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में पहुंचे 6 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर शिवपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई।
बताया जा रहा है कि सभी आरोपी बोलेरो गाड़ी से वाराणसी पहुंचे थे। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है, ताकि आरोपियों के मंसूबों और संभावित घटना की पूरी जानकारी सामने लाई जा सके।



