उत्तर प्रदेशवाराणसी

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा सख्त: पुलिस आयुक्त का काशी क्षेत्र में पैदल निरीक्षण


वाराणसी। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी  मोहित अग्रवाल ने शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने रामापुरा से गोदौलिया, 04 नंबर गेट, ललिता घाट, मणिकर्णिका घाट होते हुए मैदागिन तक पैदल गश्त कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन अवसर पर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित और सम्मानजनक अनुभव प्रदान करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


निरीक्षण के दौरान पूरे क्षेत्र को 4 जोन, 13 सेक्टर और 30 सब-सेक्टरों में विभाजित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, सुदृढ़ बैरिकेडिंग और नियंत्रित प्रवेश-निकास व्यवस्था लागू की गई है। शिवबारातों के सुचारु संचालन, मार्ग सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।


सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने हेतु सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी और कंट्रोल रूम से सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए हैं। महाशिवरात्रि के मद्देनजर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू करते हुए नो-व्हीकल जोन का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है। पार्किंग स्थलों की स्पष्ट पहचान, डायवर्जन प्लान का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा ई-रिक्शा व ऑटो संचालन को व्यवस्थित रखने पर भी जोर दिया गया।


श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्प डेस्क और सूचना केंद्र सक्रिय रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त महिला पुलिस बल तैनात करने तथा फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और मेडिकल टीम को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विनम्र, शालीन और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की हिदायत दी गई है, ताकि आस्था के इस महापर्व पर काशी आने वाले हर श्रद्धालु को सकारात्मक और सुरक्षित अनुभव मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}