दबंगो ने युवक को मार पीट कर किया घायल,तमंचे से गोली चलाने का लगाया आरोप

गोरखपुर। बडहलगंज कोतवाली क्षेत्र के बैरियाडीह/ मठिया गांव निवासी विशाल गुप्ता को दबंगों ने बुधवार की शाम तमंचे (कट्टे) के बट से मारकर घायल कर दिया। युवक को अधमरा कर दबंग वहा से फरार हो गये। घायल अवस्था में विशाल गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़हलगंज लाया गया। जहा घायल का इलाज चल रहा है उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल विशाल गुप्ता के अनुसार उसके परिवार की 5 वर्षीय पुत्री काव्या घर के सामने मंगलवार को खेल रही थी, उसी बीच बहसुआ निवासी अभिषेक साहनी लापरवाही पुर्वक गाड़ी चलाते हुए काव्या को ठोकर मार दिया था। जिसकी तहरीर गुप्ता परिवार की तरफ से दिया गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। दबंग मुकदमा करने से खार खाये हुए थे। बुधवार की शाम एक कार्यक्रम में डीजे बजाने को लेकर विशाल गुप्ता को बुरी तरह पीट कर अभिषेक निषाद व उसके साथियो ने घायल कर दिया।
दबंगो ने पहले तमंचा (कट्टे) से गोली मारने का किया प्रयास
घायल विशाल के अनुसार दंबगो ने जान से मारने का प्रयास करते हुए तमंचे (कट्टे) से फायर किया जो मौके पर मिस हो गया। कट्टे की बट, हाकी डंडे व राड से पीट कर दबंगो ने विशाल को अधमरा कर दिया। विशाल ने बहसुआ निवासी अभिषेक निषाद, नारद निषाद व दो अन्य लोगो पर तमंचे से फायर करने व जान से मारने का आरोप लगाया है। पुलिस अभिषेक व उसके साथियो की तलाश कर रही है।
पुलिस की निष्क्रियता से जा सकती थी विशाल की जान
मुकदमा दर्ज होने के बाद मामले में कार्रवाई न होने से दंबंगो का हौसला बढ़ गया था। दबंगो की दबंगई से क्षेत्र में काफी दहसत रहती है। दबंग पीड़ीत परिवार के घर चढ़कर जान माल की धमकी भी दिये थे। जिसको पुलिस ने हल्के में लिया था। कार्रवाई हुई होती तो दुसरे दिन युवक को पीटकर दबंग अधमरा नही कर पाते। गनीमत रहा कि तमंचा मिस कर गया जिससे युवक विशाल गुप्ता की जान बच गई। बड़हलगंज पुलिस का इसी तरह लचर रवैया रहा तो दबंग कभी भी पीड़ीत परिवार को अपना निशाना बना सकते है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार द्वारा बताया गया कि गोली चलने की सूचना निराधार है। दोनो पक्षो का आपस में मारपीट हुआ था। जिसमें अभिषेक निषाद की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा कर दबिश दी जा रही है।



